Snatching लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Snatching लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 20 मार्च 2017

शाओमी का REDEMI 4 A अब अमेज़न और Mi स्टोर पर उपलब्ध

शाओमी का REDEMI 4A भारत में लांच 

शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 4A लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन शाओमी की Redmi 4 सीरीज का सबसे बेसिक वेरियंट है. कंपनी ने इसे पिछले साल नवंबर, 2016 में चीन में Xiaomi Redmi 4 और Xiaomi Redmi 4 Prime के साथ लॉन्च किया था.

आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स. 

यह ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कंपनी के अपने यूजर इंटरफेस MIUI8 पर रन करता है. स्मार्टफोन में 5 इंच का HD डिस्प्ले लगा है जिसका रेजलूशन 720 x 1280 पिक्सल्स है.
इसमें 1.4GHz के क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ अड्रीनो 708 जीपीयू और 2 जीबी रैम लगी है. स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 16 जीबी है. 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इसमें लगाया जा सकता है.
Redmi 4A का बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल है. इसमें PDAF, 5 लेंस सिस्टम, f/2.2 अपर्चर और एक LED फ्लैश है. फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है.
पॉलिकार्बोनेट बॉडी वाले शाओमी रेडमी 4A में हाइब्रिड ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट लगाया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी सपॉर्ट करता है. इसमें 3120 mAh बैटरी लगी है जो फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है.
शाओमी रेडमी 4A की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. वैसे ये कीमत थोड़ा ज्यादा लगती है. गुरुवार दोपहर 12 बजे से यह ऐमजॉन इंडिया और Mi.com से खरीदा जा सकता है. यह डार्क ग्रे और गोल्ड कवर्स में उपलब्ध होगा. इसका रोड गोल्ड कलर ऑप्शन भी है जिसकी बिक्री 6 अप्रैल को Mi.com पर होगी.

Tech Master 

गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

चोर भाई भाग लो नहीं तो पकड़ना पडेगा: दिल्ली पुलिस

दिल्ली, सड़कें, मेट्रो स्टेशन; दिन या फिर रात कहीं कोई सुरक्षित नहीं दिखता है. कब और कहाँ कोई रेप हो जाए कहाँ आपको लूट लिया जाय इसका कोई अंदाजा किसी को नहीं। दिल्ली किसी भी एंगेल से सुरक्षित नहीं दिखती है. पुलिस तब तक सोती है जब तक कोई बड़ी वारदात ना हो जाय और अपराधी को तब तक मौक़ा देती है जब तक वह खुद को सुरक्षित ना कर लें. इसके लिए उनके पास तमाम बहाने हैं, लेकिन हर बार बहाने काम नहीं आते हैं कई बार भारी जनदबाव के चलते कुछ अपराधियों को पकड़ना भी पड़ता है. इसके बाद पुलिस अफसर खूब गुणगान करते हैं खुद की सफलताओं का, कुछ बिना बारी प्रमोशन भी पा जाते हैं लेकिन ज्यादातर केसों में उनकी ये चपलता नहीं दिखती है.
फोटो साभार: गूगल सर्च 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौक़ा-ये-वारदात पर पहुँचनें तक इनके कई एक्सक्यूज़ बनते हैं और उसके बाद अपराधी को खोजने के बजाय कई प्रकार की कागजी कार्रवाई में पीड़ित को उलझाया जाता है फिर ज्यादातर मामलों को वहीं समाप्त करने के लिए तमाम बहानों का सहारा लिया जाता है. मोबाइल या पर्स लुटे जाने पर तो ये कहा जाता है लूट की रिपोर्ट न लिखवाएं और मात्र मोबाइल खो जाने की रिपोर्ट लिखवा लें जिससे नया नंबर एक्टिवेट किया जा सके. ज्यादा जोर पड़ने पर मोबाइल को सर्वलांस में लगाने की बात की जाती है और फिर इस बात के लिए कई अधिकारियों के परमिशन का बहाना होता है. ये सब सिर्फ अपराधी को खुद को सुरक्षित करने का खुला मौक़ा देने का एक तरीका नहीं तो क्या है? चोर भाई भाग लो नहीं तो पकड़ना पडेगा शायद इसी स्ट्रेटेजी पर काम करती है हमारी सबसे काबिल पुलिस।

यहां देखें क्या आपका मोबाइल सर्वलांस पर लगा है या नहीं?