Wi Fi on Kirana Stores लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Wi Fi on Kirana Stores लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

चाय के ठेले पर वाई फाई हॉटस्पॉट

फोटो: गूगल साभार 
आपके लिए एक बड़ा अपडेट आ रहा है, सेंटर फॉर डेवेलपमेंट ऑफ टेलेमैटिक (C-DoT) की ओर से उसने एक पब्लिक डेटा ऑफिस सॉल्यूशन डेवेलप किया है. इस तकनीक को डेवेलप करने में 50,000 रुपये तक की लागत आयी है. इस तकनीक के जरिये किराने की दुकान या फिर चाय के ठेले पर आपको वाई फाई सुविधा मिलेगी, दस रूपये से कम की कीमत पर इन जगहों पर डाटा बेचा जाएगा. ये सर्विस e-KyC (जैसे आधार वेरिफिकेशन), ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) ऑथेंटिकेशन और साथ ही वाउचर के रुप में भी मिलेगी. यहाँ अभी ये सपष्ट नहीं है कि किस प्रकार ये ठेले वाले या किराने की दुकान चलाने वाले इस सुविधा को ग्राहकों तक पहुंचा पायेंगे और इसके एवज में उनको कितना कमीशन मिलेगा. लेकिन ये तय है कि ये अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने में कामयाब होगा. 
Tech Master